{"_id":"6a358ee06b003efcd2050ac7","slug":"panchayat-building-gutted-by-short-circuit-loss-worth-lakhs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146831-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से जला पंचायत घर, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से जला पंचायत घर, लाखों का नुकसान
Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1- घटनास्थल पर जांच करते एसआई राजीव। संवाद
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा फकीरे सचिवालय में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बंद कमरे में लगी आग से वहां रखे कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे और जरूरी सरकारी दस्तावेजों जल गए।
प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे की है। शॉर्ट सर्किट की वजह से पंचायत सचिवालय के एक कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। सुबह करीब 4 बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
इससे पहले लोग आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जल चुका था। प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार दस्तावेजों समेत एक कंप्यूटर, मॉनिटर, यूपीएस, इन्वर्टर, दो बड़े बैटरे, वाईफाई मशीन, एक सीसीटीवी कैमरा, सीलिंग फैन, एक अलमारी, दो मेज, 28 कुर्सियां आदि जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सुबह घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद घटना के जानकारी सहार ब्लॉक के अधिकारी को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। जांच रिपोर्ट अधिकारी को भेज दी गई है।