{"_id":"7c5012f189f660594708613dc632539a","slug":"pal-pal-dil-ke-pas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल दिल के पास...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल दिल के पास...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
दिल्ली-मुम्बई के विनीत जैन क्रिचेसन पार्टी के कलाकारों ने धमाल मचाया।
डांस और गीतों पर झूम रहे लोगों की भीड़ अव्यवस्थित हो गई। इस पर पुलिस को
लाठियां भांजनी पड़ी। उधर, ‘पल-पल दिल के पास तुम रहते हो’ गीत पर कलाकारों
के साथ डीएम ने खुद गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
औरैया महोत्सव में शनिवार की रात म्यूजिकल नाइट की रात रही। दिल्ली-मुम्बई से आए छोटे पर्दे के अभिनेता यासूब ने ‘मेरी खता है मेरे पिया’, ‘मेरी आशिकी बस तुम ही हो’, ‘मेरी फोटो को सीने से यार चिपका ले सईयां फेवीकोल से’, ‘खाली-पीली रोकने का नई, तेरा पीछा करूं तो टोकने का नई’, ‘दुनिया चले अगाड़ी तो मैं चलूं पिछाड़ी’ आदि रिमेक्स गीत गाकर सर्दी में गर्मी का अहसास करा दिया।
सुमेधा ने छूना न, छूना न, अब मैं जवां हो गई, सुबह होने न दे, रात खोने न दे एक दूसरे को हम सोने न दें, बीड़ी जलई ले जिगर से पिया, जिगर मा बड़ी आग है, फायर बिग्रेड मंगवा दूंगी, अंगूरों पर है जलवा एवं सावन में लग गई आग, आज न सोया पूरी रात गीतों पर श्रोतागण अपनी जगह-जगह खडे़ होकर झूमने लगे।
हास्य कलाकार रासबिहारी गौड़ ने पंडाल में मौजूद हजारों को लोगों को खूब गुदगुदाया। रंगारंग कार्यक्रम की एंकरिंग दिल्ली से आए विक्की ने की। पल-पल दिल के पास तुम रहते गीत पर डीएम माला श्रीवास्तव ने गायक कलाकार यासूब के साथ सुर में सुर मिलाया।
लोगों की भीड़ बेकाबू होती देख पुलिस ने लाठियां भी भांजी। लाठियां चलते देख लोगों ने करीब सौ-डेढ़ सौ कुर्सियां तोड़ दी। रंगारंग कार्यक्रम में इटावा डीएम नितिन बंसल, एडीजे प्रदीप कुमार कंछल, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।