फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy procurement center silence , looked

धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा, नहीं दिखे किसान

Fri, 18 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 18 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement center silence , looked
अजीतमल तहसील में पीसीएफ की ओर से धान क्रय केंद्र अनंतराम में संचालित
विज्ञापन
हो रहा है। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने केंद्र पर पहुंच हकीकत परखी तो खरीद केंद्र में सन्नाटा दिखा। केंद्र प्रभारी सुधीर मिश्रा भी नदारत थे। सहकारी संघ प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि धान खरीद केंद्र प्रभारी के पास दो केंद्रों का चार्ज है।

इस बारे में किसान राजीव कुमार ने बताया सरकारी पचड़े में पड़ने से अच्छा है कि प्राइवेट ठेकेदारों को नगद में धान बेंच दिया जाए। समय भी बचता है और पूरा पैसा भी नगद मिल जाता है। व्यापारी जरूरत पड़ने पर पहले से पैसे उधार भी दे देते हैं। किसान शिव प्रकाश ने बताया व्यापारी सीधे खेत से धान खरीद लेते है।

खरीद केंद्र में ले जाने पर दो-दो दिन तक ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहता है। जिसका भाड़ा अलग से देना पड़ता है। केंद्र पर बेंचना हो तो बोरे लाओ, तमाम समस्या है। किसान महावीर ने बताया सरकारी केंद्र पर धान बेंचनें पर पैसे का झंझट है। चेक आदि कैश कराने में परेशानी होती है। व्यापारी सीधा कैश देते है।

इस बारे में अजीतमल एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया सरकारी धान खरीद केंद्र अनंतराम में चल रहा है। इस केंद्र पर कुछ किसानों ने धान खरीद न करने की शिकायत भी की है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। केंद्र प्रभारी सुधीर मिश्रा ने बताया केंद्र को 3500 क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है।

अभी तक मात्र 249 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। सरकार से खरीद के लिए मिला तीन लाख रुपया भी खर्च हो गया है। सोमवार तक पैसा मिलेगा तभी किसानों को वितरित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed