फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Oxygen tank will be constructed in the medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन टैंक का होगा निर्माण

Mon, 20 May 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Oxygen tank will be constructed in the medical college
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त सुनिश्चित कराने के लिए 40 केएल क्षमता वाला एलएमओ टैंक बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर वार्डों में पाइपों की फिटिंग का काम किया गया है। वहीं इन पाइपों के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई देने के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक (एलएमओ टैंक) तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित करते हुए खोदाई की गई है। जिसकी क्षमता 40 केएल होगी।
विज्ञापन




टैंकरों के जरिए यहां ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई जाएगी। एक माह के अंदर यह टैंक बनकर भी तैयार हो जाएगा। अधिकारियों की ओर से इस निर्माण को लेकर इंजीनियरों की टीम के साथ सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यहां 300 बैड के मरीजों के लिए यहां इंतजाम की कड़ी में ऑक्सीजन की उपलब्धता सबसे पहले पूर्ण कर ली जा रही है। जिसके लिहाज से 40 केएल का यह टैंक काफी हद तक कारगर होगा।



अधिकारियों की माने तो खपत के आधार पर टैंक में लिक्विड आक्सीजन को सुरक्षित रखा जाएगा। आपात स्थिति में इस टैंक से अन्य अस्पतालों को सप्लाई को सिलिंडर के जरिए सप्लाई भी जा सकेगी।


----------------



मेडिकल कॉलेज के परिसर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक का निर्माण जल्द कराया जाएगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। इंजीनियरों की टीम ने सर्वे भी कर लिया है। 40 केएल क्षमता वाला यह टैंक होगा। -डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed