फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

औरैया: सुभासपा राष्ट्रीय सचिव समेत 13 पदाधिकारियों व 200 कार्यकर्ताओ ने दिया इस्तीफा

Mon, 20 Feb 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
other
औरैया। महर्षि कश्यप पर आपत्ति जनक बयान देने से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दिया। नाराज पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेेटे अरुण राजभर के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद के आवास पर रविवार दोपहर को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय सचिव, समेत 13 पदाधिकारियों व 200 कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा देने की जानकारी साझा की। प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद ने बताया कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्टीय अध्यक्ष पार्टी की नीति और सिद्धांतों ने भटक गए हैं।
विज्ञापन

अब पार्टी परिवारवाद की नीति पर कार्य करने के साथ देश के महापुरुषों का अपमान करती रहती है। बताया कि बीते कई दिनों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से देश की महान विभूतियों पर की जा रही टिप्पड़ियों को रोकने और समाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सामाजिक समरसता को बढ़ाने के एवज में ऋषि मुनियों का अपमान किया जा रहा है। एक निजी यूट्यूब चैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे अरुण राजभर ने कश्यप समाज को भिखमंगा कह कर पूरे समाज को अपमानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed