{"_id":"5f10a5e28ebc3e637e5c7005","slug":"other-auraiya-news-knp5715894117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शिक्षक नेताओं ने लेखाधिकारी माध्यमिक व पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन एडीएम व डीआईओएस को सौंपा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई न की गई, तो वह लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में शिक्षक नेता जिला मुख्यालय पहुंचे। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि लेखाधिकारी (मा.) तथा पटल सहायक शिवपाल सिंह ने शासन के निर्देशों के बावजूद देयकों का भुगतान नहीं किया और बजट को वापस करा दिया। इन कार्रवाई न होने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। एडीएम ने शीघ्र मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाने की बात कही।
इधर, शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया गया, तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। एडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मिलन दीक्षित, विजयकांत कैथवार, पायल जैन, नितिश मिश्रा, पूनम पोरवाल, रामनरेश पाल, ऋषभ मिश्र आदि कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।