फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Only six applications received for the recruitment of contractual drivers

Auraiya News: संविदा चालकों की भर्ती में सिर्फ छह आवेदन

Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Only six applications received for the recruitment of contractual drivers
औरैया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा चालकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन अब तक अपेक्षा के अनुरूप आवेदन नहीं पहुंचे हैं। सोमवार तक कुल छह अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का अभी मौका है।
विज्ञापन

एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि संविदा चालकों की भर्ती के लिए अब तक छह आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 अक्तूबर को अजीतमल डिपो में अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कानपुर जोनल स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें संविदा चालक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 निर्धारित थी। डीएम बृजेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के संबंध में आयोजित होने वाली बैठक के कारण आवेदन की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

चयन के बाद मिलेगा प्रशिक्षण
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। 28 अक्तूबर को अजीतमल डिपो में होने वाले परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कानपुर जोनल स्तर पर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परिवहन निगम की इस भर्ती के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब सीमित समय शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed