फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   only 30 people got vaccine in 13 days

13 दिनो में सिर्फ 30 लोगो को वैक्सिनेशन

Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
only 30  people got vaccine in 13 days
बेला (औरैया)। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरुकता का अभाव देखा जा रहा है। सीएचसी बेला में 13 दिन में सिर्फ 30 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। फोन करने पर लोग टालमटोली कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

बेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना पांच बॉयल वैक्सीन मंगवाई जाती है, लेकिन इसका लाभ क्षेत्रीय लोग नहीं ले रहे हैं। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एएनएम सिया गौतम व आरती देवी ने बताया कि सुबह सबसे पहले पंजीकृत फोन नंबरों पर वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करती हैं। दूसरी डोज लेने के लिए भी कॉल करती हैं। अधिकांश लोग बहाना बनाते हैं कि बुखार आ रहा है है। टीकाकरण सेंटर पर चार मार्च से अब तक कुल 1601 लोगों का टीकाकरण किया गया है। गत 27 अप्रैल को 10 लोगो को वैक्सीन लगाई गई थी। जिसके बाद छह मई को सिर्फ 10 और सोमवार को भी 10 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कंचौसी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पसरा सन्नाटा
कंचौसी (औरैया)। सहार ब्लॉक में कंचौसी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सन्नाटा छाया है। यहां डॉक्टर और एएनएम प्रतिदिन ड्यूटी पर आ रहे हैं लेकिन वैक्सीन लगवाने वाले नहीं आ रहे। डॉक्टर आदर्श गुप्ता ने बताया कि 45 या इससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 50 लोगों की डोज है लेकिन लोग वैक्सीन से परहेज कर रहे हैं। डॉक्टर आदर्श ने बताया कि शुरू में कानपुर ,इटावा, उन्नाव तक के लोगों ने यहां आकर टीकाकरण करवाया, लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। उन्होंने लोगों से टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। एनएम रश्मि व सुधा त्रिपाठी भी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed