फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One shop suspended for irregularity, notice to three

अनियमितता पर एक दुकान निलंबित, तीन को नोटिस

Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
One shop suspended for irregularity, notice to three
फोटो 22 एयूआरपी -28 -बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों में 34 दुकानों का निरीक्षण किया। एक खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया, जबकि तीन दुकानों को अनियमितता पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की औरैया, अजीतमल व बिधूना में तीन संयुक्त टीम गठित की गईं। औरैया तहसील में कृषि उपनिदेशक डॉ. अशोक तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी, बिधूना तहसील में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलाकांत मिश्रा तथा अजीतमल तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी सुबोध कुमार पांडेय, अपर जिला सहकारिता अधिकारी कृष्ण मोहन की टीम गठित की गई।
विज्ञापन

तीनों टीम की संयुक्तअभियान में 34 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 20 दुकानों से नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान कैश बुक न दिखाने पर राहुल खाद भंडार अछल्दा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। राठौर बीज भंडार मुरादगंज, यूपी एग्रो औरैया व रामकृष्ण कृषि सेवा केंद्र बिधूना में अनियमितता मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed