फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One lakh rupees and passport grabbed in the name of sending abroad

Auraiya News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे एक लाख रुपये और पासपोर्ट

Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and passport grabbed in the name of sending abroad
फतेहपुर। चंडीगढ़ की विदेश भेजने वाली संस्था पर एक लाख रुपये और युवक का पासपोर्ट हड़पने का आरोप है। आरोप है कि संस्था संचालक ने रुपये वापस करने के नाम पर गालीगलौज की। पीड़ित युवक की शिकायत पर संस्था संचालकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




मलवां थाना क्षेत्र में कस्बे के बाजार गली निवासी जीत बहादुर सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2022 को उनके घर पर सेक्टर 34ए चंडीगढ़ स्थित साईं एजुकेशन कंसल्टेंट के संचालक अंकुश शर्मा और शिवांगी ठाकुर पहुंचे। उन लोगों ने जीत को तंजानिया में नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर वह राजी हो गया और पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज उन्हें दे दिया। उन्हें एक लाख रुपये भी दिए। पीड़ित का कहना है कि अब तक उसे नौकरी नहीं मिली और अब वह रुपये मांगने के लिए फोन करता है तो ये लोग गालीगलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित ने कई बार मलवां थाने और एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed