{"_id":"5fda515e8ebc3e3ba35550bf","slug":"one-killed-four-injured-in-pick-up-tractor-collision-auraiya-news-knp600334049","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
16एयूआरपी68 - हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी(औरैया)। कानपुर देहात और औरैया सीमा पर पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
धौलपुरवा से करीब एक दर्जन युवा पिकअप में सवार होकर कहीं नौकरी करने जा रहे थे। कंचौसी नर्सरी के पास दिबियापुर कंचौसी नहर रोड पर पिकअप और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप और ट्रॉली पलट गई। इससे शोर मच गया। ग्रामीण दौड़े और सभी को बाहर निकाला। इसमें कानपुर के चकरपुर निवासी दीपक पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। यह रिश्तेदारी में धौलपुर आया था। बिधूना निवासी आरिफ, धौलपुरवा निवासी महेंद्र, अन्नू आदि घायल हो गए। वाहन पलटने से वहां पर जाम लग गया। इससे दोनों तरफ से आवागमन अवरुद्ध हो गया।
इन सभी को दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज कंचौसी, दिबियापुर एसओ रामसहाय पटेल, थाना मंगलपुर से उमेश चंद्र फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।