{"_id":"6258637f873a9d51e239749c","slug":"one-hour-jam-at-bhagat-singh-intersection-due-to-encroachment-auraiya-news-knp6912283159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से भगत सिंह चौराहे पर एक घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से भगत सिंह चौराहे पर एक घंटे जाम
विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-08- भगत सिंह चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। सड़कों पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। गुरुवार की दोपहर सड़क तक लगीं दुकानें और आड़े तिरछे घुसे वाहनों से भगत सिंह चौराहे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोग आगे आए तो किसी तरह जाम खुल सका।
नगर के भगत सिंह चौराहे पर इटावा, किशनी, बेला, अछल्दा की तरफ से गाड़ियों का आवागमन रहता है। पहले इस चौराहे पर पुलिस पिकेट तैनात रहती थी, जिससे डग्गामार वाहन व सड़कों तक अतिक्रमण नहीं रहता था। पुलिस के न रहने पर चौराहे पर डग्गामार वाहन और सड़कें तक दुकानें लगने लगीं हैं। यही कारण है कि आए दिन स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
गुरुवार को बेला की ओर से आए कई वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो गए, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे से लगा जाम दो बजे तक लगा रहा। इस बीच चारों तरफ से आकर लोग फंस गए। गाड़ियों में बैठीं सवारियों का धूप के चलते हाल बेहाल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुला। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।