फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One driver killed, another injured in collision between two trucks

Auraiya News: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 28 Nov 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
One driver killed, another injured in collision between two trucks
बिधूना। कस्बा के एरवाकटरा मार्ग पर रात एक बजे के करीब रठगांव के पास आमने-सामने से दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। परिचालकों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन




बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग पर सोमवार रात रठगांव समीप दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। झांसी के बड़ा गांव निवासी ट्रक मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रक झांसी से गिट्टी लेकर फर्रूखाबाद गया था। सोमवार रात ईंट लेकर फर्रूखाबाद से वापस झांसी आ रहा था। ट्रक चालक वीर सिंह ठाकुर (40) पुत्र देवी सिंह निवासी कंचनपुर थाना मोहनगंज जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश व परिचालक प्रकाश निवासी बनाइसी थाना मोहनगंज जिला टीकमगंढ मध्य प्रदेश सवार थे। हादसे में चालक वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक प्रकाश को हल्की चोटें आई हैं। वहीं औरैया निवासी लोकेश पाल ने बताया कि धान के बोरे लेकर ट्रक दिबियाुपर से सिरसागंज मील जा रहा था। ट्रक चालक संजीव कुमार निवासी बनारसीदास मोहल्ला औरैया व परिचालक शनि साथ थे। हादसे में ट्रक चालक संजीव कुमार गंभीर घायल हो गया। जिसे डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया गया। परिचालक शनि को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक की केबिनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। रात में पुलिस ने हाईड्रा मंगवाकर ट्रकों को बीच सड़क से किनारे कराने का काम शुरू किया। पांच घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि रात में करीब एक बजे ट्रक भिड़े थे। ईटों से भरे ट्रक के चालक वीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। घायल हुए दूसरे ट्रक चालक संजीव को भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed