{"_id":"5e5806b18ebc3ef3aa263aef","slug":"one-copycat-caught-and-one-munnabhai-in-board-examination-in-auraiya-auraiya-news-knp54736017","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची तो एक मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची तो एक मुन्नाभाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को श्री किसान विद्यापीठ इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में एक नकलची और इसी कॉलेज में एक मुन्नाभाई को स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। नकलची की कापी सील कर दूसरी कापी दी गई।
गुरुवार को सुबह पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान श्रीकिसान विद्या पीठ इंटर कालेज दलीपपुर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट केके मिश्रा व केंद्र व्यवस्थापक विपिन कुमार ने चेकिंग के दौरान एक नकलची और एक मुन्नाभाई को पकड़ लिया। पकड़े गए नकलची की कापी सील करके उसे दूसरी कापी देकर परीक्षा देने दी।
जबकि पकड़े गए मुन्नाभाई की कापी को सील कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। यह छात्र एक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देता मिला। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी और नकलचियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए जिले सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 24298 में 2703 और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा तथा अन्य विषयों में 133 में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इधर बुधवार की शाम पाली में होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल के कामर्स विषय में पंजीकृत 62 परीक्षार्थियों में एक ने परीक्षा छोड़ी और इंटर की अग्रेंजी विषय में पंजीकृत 20619 में 1870 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।