फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One arrested for withdrawing money by tampering with ATM

औरैयाः एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
One arrested for withdrawing money by tampering with ATM
फोटो-01एयूआरपी-38- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कमल सिंह - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। औरैया रोड स्थित गेल विहार आवासीय कालोनी के बाहर लगे स्टेट बैंक की एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जालौन निवासी युवक के पास एटीएम से निकाले गए रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार ने कमल सिंह निवासी ग्राम देवकली, कालपी जिला जालौन को एनटीपीसी कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि उसके कब्जे से चोरी किए गए 11,290 रुपये, तीन डेबिट कार्ड, एक पैन कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है। तीनों डेबिट कार्ड दूसरों के हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम गेल विहार कालोनी स्थित एटीएम बूथ में घुसे एक युवक ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकाले थे। एटीएम के गार्ड महेंद्र कुमार निवासी दिबियापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बुधवार शाम एक सफेद कार से तीन व्यक्ति उतरकर एटीएम बूथ में आए। एक ने एटीएम से पैसे निकालते वक्त एटीएम का शटर खुलते ही उसके अंदर अंगुली डालकर ट्रांजेक्शन फेल कर दिया और रुपये बाहर खींच लिए। आरोपी युवक ऐसा बार-बार कर रहा था। मना करने पर आरोपी मारपीट करने लगा। पुलिस को सूचना दी तब तक तीनों आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी तीन घटनाएं होने से सतर्क था एटीएम का गार्ड
एसबीआई के गेल विहार कालोनी स्थित एटीएम में यह पहला वाकया नहीं था। पहले भी तीन बार एटीएम बूथ से फ्राड कर रुपये निकाले जा चुके हैं। इसके चलते एटीएम बूथ में मौजूद गार्ड सतर्क था। गार्ड महेंद्र के अनुसार, 18 अप्रैल को भी इसी तरह की घटना हुई थी। एटीएम से रुपये निकले थे, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल दिखाई देने पर खाते से रुपये नहीं कटे थे। दो अन्य बार भी इसी प्रकार से फ्राड किया गया था। इसके चलते एटीएम के सभी गार्डों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया था।

 जानकारी देता गार्ड महेंद्र

जानकारी देता गार्ड महेंद्र- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed