{"_id":"63f7b5cc4ad2febae40bf454","slug":"one-and-a-half-lakh-stolen-from-the-house-of-the-medical-store-operator-auraiya-news-c-12-1-94734-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर से डेढ़ लाख की चोरी
Fri, 24 Feb 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं में चांदूपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के मकान से चोरों ने बुधवार रात को जेवर व नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। सुबह लौटे परिजनों ने ताला टूटा देख कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फूटाकुआं निवासी मुनीश कुशवाहा का चांदूपुर रोड पर मकान है। उसके बाहर बनी दुकान में उनका मेडिकल स्टोर है। बुधवार सुबह वह पत्नी शिल्पा, बेटी गार्गी व बेटा नैतिक के साथ बकेवर इटावा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर, तीन हजार रुपये व एलईडी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह लौटे परिजनों को दरवाजे का ताला टूटा मिला तो दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व नकदी गायब थी। पीड़ित मुनीश ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।