फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On-the-spot disposal of 535 complaints

535 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण

Wed, 02 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
On-the-spot disposal of 535 complaints
औरैया। औरया, बिधूना व अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 535 में 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बिधूना में डीएम-एसपी, औरैया में सीडीओ-एसडीएम व अजीतमल में एएसपी-एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। बिधूना में डीएम और एसपी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में ब्रजकिशोर पाठक और एसडीएम अनुपम शुक्ला ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में 232 में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को तय समय में शिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी। बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील सभागार में डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में 201 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने तहसील क्षेत्र में पट्टों की शिकायतें ज्यादा मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने थानाध्यक्षों पर छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए। अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील सभागार में 102 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें एडीशनल एसपी व एसडीएम रामजीवन फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें प्रधानमंत्री आवास व राशन कार्ड से संबंधित रहीं। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गहनता से प्रकरण की जांच करने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed