फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On the first Monday of Sawan, a crowd of faith gathered in the pagodas

Auraiya News: सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Mon, 10 Jul 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
On the first Monday of Sawan, a crowd of faith gathered in the pagodas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजन के लिए सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। शहर के देवकली मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल गए। इससे पहले ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी नजर आईं। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दूध, दही, शहद व गंगाजल समेत अन्य चढ़ावे को भोलेनाथ पर अर्पित करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ के साथ रुद्राभिषेक भी किया।
देवकली मंदिर परिसर में महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइनों के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में लगे 40 महिला व पुरुष पूरे दिन भक्तों को संभालते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में लगे मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया और स्टालों पर पहुंचकर खरीदारी की। पूजा सामग्री की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। मंदिर में बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि तकरीबन सात हजार भक्त देवकली मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी शिवजी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पूजन व दर्शन की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

---------------
खोया पाया व पुलिस कंट्रोल रूम रही चौकस
देवकली मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर चौकसी बरती गई। बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा प्यारी से भोलेनाथ के दर्शन करने आईं विनीता राजपूत का मोबाइल परिसर में गिर गया। सुरक्षा में तैनात सिपाही नवल सिंह ने मोबाइल को कंट्रोल रूम में जमा कराया। माइक से एनाउंस कराने पर विनीता कंट्रोल रूम पहुंचीं। जहां सदर कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वनखंडेश्वर, देवघट, भयानकनाथ व भटेश्वर मंदिर में उमड़ा हुजूम
बिधूना। तहसील क्षेत्र के सिद्धपीठ मंदिरों में वनखंडेश्वर मंदिर, देवधट शिव मंदिर, कुदरकोट के भयानकनाथ, भिखरा सरैया के भटेश्वर शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। यहां भक्तों ने जलाभिषेक से लेकर रुद्राभिषेक कराया। पूरे दिन मंदिरों में भीड़ रही। थानाध्यक्ष मूलेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स तैनात रहे। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया सावन के पहले सोमवार को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

---------------
पंचमुखी मंदिर व बगिया वाले भोलेनाथ हुआ रुद्राभिषेक
अजीतमल।
कस्बा के उत्तरी छोर पर बगिया में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में सोमवार की दोपहर भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। सुबह से भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध व दही से लेकर शहद चढ़ाने पहुंचे। महिला हो या पुरुष सभी में पूजा-पाठ को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं दिबियापुर के सहायल तिराहे पर स्थिति प्राचीन श्री पंचमुखी शिवमंदिर पर भक्तो की भीड़ रही। मंदिर के पुजारी देवेंद्र तिवारी एवं बाबा के चरण सेवक अजय गुप्ता पैराडाइज ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक सोमवार को नियमित सायं काल की आरती अनवरत होती आ रही है और महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें मंदिर के संरक्षक एवं व्यवस्थापक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सलिल विश्नोई भी अपने परिवार के साथ शामिल होते हैं। सोमवार को अशोक गुप्ता, सुंदरम तिवारी, गोलू गुप्ता, शिवा गुप्ता, संदीप विश्नोई व्यवस्थाएं संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article