{"_id":"68d820cff3eebabb820fa88b","slug":"on-the-assurance-of-dios-the-strike-of-non-teaching-staff-ended-on-the-18th-day-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132213-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षणेत्तर कर्मियों का धरना 18वें दिन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षणेत्तर कर्मियों का धरना 18वें दिन समाप्त
Sun, 28 Sep 2025 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी38 - पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह को ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत:क
औरैया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से घोषित धरना शनिवार को 18वें दिन जिलाध्यक्ष पुष्पक शुक्ला की अध्यक्षता में डीआईओएस कार्यालय पर शुरू हुआ। हालांकि शाम को पहुंचे पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने डीआईओएस से वार्ता करते हुए कर्मियों की समस्याओं को निस्तारित कराने का आश्वासन दिलवाया। इसके बाद कर्मियों ने धरना समाप्त किया।
संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने बताया कि चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया की ओर से अपने ही कर्मचारी दिलीप कुमार बाथम की पदोन्नति पत्रावली डीआईओएस कार्यालय में नहीं भेजी जा रही है। अतुल कुमार पोरवाल का फरवरी माह का वेतन डीआईओएस के आदेश के बावजूद भी नहीं भेजा जा रहा है। जानकारी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे।
पूर्व कृषि राज मंत्री व जिला विद्यालय निरीक्षक ने धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों की शेष समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दे धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने 10 बिंदुओं में से आठ बिंदुओं को निस्तारित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार व्यक्त किया। शेष दो बिंदुओं को समुचित समय के तहत निस्तारण के आश्वासन पर धरना समाप्त की घोषणा की। धरने में संगठन के प्रदेश सचिव राधा रमण तिवारी, मंडल सचिव उमेश कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनील कुमार राठौर, जिला कोषाध्यक्ष ध्रुव पांडे, दिलीप कुमार बाथम, अतुल कुमार पोरवाल, साहिल शर्मा, महेंद्र सिंह, गौरव दुबे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।