फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On charges of preparing large wheat purchase

प्रभारियों पर भारी गेहूं खरीद तैयारी

Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
On charges of preparing large wheat purchase
सरकारी क्रय विक्रय समिति - फोटो : amar ujala beuro
एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद के लिए जिला क्रय समिति की ओर से केंद्रों को चाक-चौबंद रखे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संसाधनों की कमी के चलते क्रय केद्रों पर खरीद को लेकर तैयारी प्रभारियों पर भारी पड़ रही है। शहर के स्थानीय मंडी समिति परिसर में स्थापित किए गए क्रय केंद्रों की व्यवस्था एवं अव्यवस्था की अमर उजाला ने पड़ताल की तो सरकारी गेहूं खरीद तैयारियों के मानकों के कोसों दूर दिखाई दिए। गेहूं खरीद के क्रय केंद्रों की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


तैयारियां बेदम, गंदगी से उजड़ा चमन
औरैया। शहर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित सहकारी क्रय-विक्रय समिति को साल 2016-17 के लिए पीसीएफ क्रय एजेंसी ने गेहूं खरीद केंद्र बनाया है। सुबह 11.50 बजे यह केंद्र को बंद पाया गया। केंद्र के अगल-बगल के निजी आढ़तें खुली हुईं थी। परिसर में जमा धूल व गंदगी  इस केंद्र के कई दिनों से बंद होने के संकेत दे रहीं थी। केंद्र के खुलने के सवाल पर निजी आढ़तों पर काम कर रहे श्रमिकों ने जानकारी न होने का जवाब दिया।
विज्ञापन


अरे यह भी गेहूं खरीद केंद्र है...
औरैया। शहर के मंडी समिति परिसर में ही किसानों से गेहूं खरीद करने को यूपीएसएस क्रय एजेंसी अपना केंद्र संचालित करने वाला हैं। पीसीएफ के क्रय केंद्र से निकल इस केंद्र पर भी ताला लटकता हुआ दिखाई दिया। लकड़ी के टट्टरों से घेर कर इस केंद्र को क्रय केंद्र तो बना दिया गया है। लेकिन केंद्र के बाहर गेहूं खरीद को लेकर अब तक न तो बैनर लगाया गया है और न ही क्रय प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर अंकित किया गया मिला। देखने से उक्त केंद्र किसी भी नजरिए से गेहूं खरीद केंद्र नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के साथ तैयारियों पर लगा ताला
औरैया। मंडी समिति परिसर में किसानों से सीधे तौर पर सबसे अधिक खरीद करने वाला राजकीय खाद्य एवं रसद विभाग का क्रय केंद्र खाद्य विभाग क्रय एजेंसी से संबद्ध है। पड़ताल में इस केंद्र पर भी ताला लटकता हुआ तो मिला ही। वहीं केंद्र पर साल 2015-16 की धान खरीद क्रय केंद्र का अधफटा बैनर भी झूलता हुआ भी दिखाई दिया। इस केंद्र के भी हाल-फिलहाल खोले जाने के संकेत तक दिखाई दिए।


गेहूं खरीद को लेकर नामित सभी क्रय एजेंसियों को क्रय केंद्रों को तैयार करने के निर्देश हैं। उनकी ओर से खरीद के लिए गेहूं क्रय केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। शुरूआत के दिन जांच में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
                    दिलीप कुमार
                प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed