फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   officers open bandha at rajbaha

रजबहा से अधिकारियों ने हटवाया बंधा

Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
officers open bandha at rajbaha
बिधूना (औरैया)। तहसील अंतर्गत रतनुपर रजबहा पर दबंगों के बंधा लगा पानी रोकने की खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बंधा खुलवा दिया। अब करीब 12 गांवों में टेल तक पानी पहुुुंचने से फसलों की सिंचाई में सुविधा होगी। किसानों ने बंधा खुलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

रतनपुर रजबहा में रतनपुर व शामपुर के बीच दबंगों ने मिट्टी का बंधा बनाकर पानी रोक दिया था। इसके कारण चिरूकुआ, सराय प्रथम, पुर्वा लक्षीराम, लुधपुरा, पुर्वा कमल सिंह, मुर्चा, बिकूपुर, पुर्वा पटटी, समेत करीब 12 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। किसानों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ मौके पर जाकर रजबहा में जगह-जगह लगे बंधों को खुलवा दिया। इससे पानी टेल तक पहुंचने लगा। किसानों ने खेतों में सिंचाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed