फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nurses are like god

धैर्य और लगन की मिसाल होती है नर्स

Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
nurses are like god
औरैया। आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है। कोरोना काल में नर्स अपना कर्तव्य निभाकर लोगों की रक्षा कर रहीं हैं। वह असली मायने में कोरोना योद्धा हैं। जिले में कुछ नर्सों की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगी है। ऐसे में उन्हें अपने परिजनों से भी दूरी बनानी पड़ती है। नर्सें मरीजों को अपनी सेवा व मुस्कान से जीने का हौसला देती हैं। सेवा में तत्पर नर्सों को सलाम है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स पूजा माथुर ने बताया कि सेवा की भावना से इस नौकरी में कदम रखा था। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की देखभाल कर रहीं हैं और उनके स्वस्थ्य होने की कामना भी ईश्वर से करती हैं। बताया कि संक्रमण के डर से परिवार के लोगों से पहले की तरह बैठकर बात नहीं कर पा रहीं हैं। अपनों के साथ बिताए पल याद करने से कभी-कभी आंखें भर आती हैं।
विज्ञापन

कोविड वार्ड इंचार्ज प्रीती ने बताया कि मरीज की सेवा करना ही पहला धर्म है। उनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में है। इसके कारण परिजनों से दूरी बनाकर रहना पड़ता है। घरवालों के आशीर्वाद से ड्यूटी कर रही हैं। संकट की घड़ी में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ड्यूटी के बाद जब भी समय मिलता है, लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करती हैं। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल सीएचसी पर कार्यरत नर्स सरलेश को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा वर्ष 2020-21 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में मंडल स्तर पर 500 से अधिक पीपीआईयूसीडी (इंट्रायूटेराइन कांट्रासेप्टिव डिवाइस) लगाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करके जो संतुष्टि मिलती है, उसको वह शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं। कई बार लोग मरीजों को छूते भी नहीं हैं। उनका बिस्तर साफ करना, स्पंज करना, दवाई देना सारे काम उन्हें ही करने होते हैं। अस्पताल के साथ घर की भी जिम्मेदारी निभानी होती है।

ये भी जानें
नर्सिंग प्रणाली की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्मदिन पर 12 मई को हर वर्ष नर्स दिवस के रूप में मनाते हैं। हर वर्ष नर्स दिवस की थीम अलग होती है। वर्ष 2021 में नर्स दिवस की थीम है, एक आवाज नेतृत्व की ओर-भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए एक दृष्टिकोण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed