{"_id":"29f57e96146e0caea672b2e349b4a70c","slug":"nss-inspires-dedication-and-cooperation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण व सहयोग की प्रेरणा देता है एनएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पण व सहयोग की प्रेरणा देता है एनएसएस
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश सेवा के लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए। सेवा का स्वरूप कैसा भी हो, यह हमारा दायित्व है कि हम मुसीबत में फंसे व्यक्ति, समाज, देश के काम आएं। एनएसएस देश के प्रति सहयोग, समर्पण की प्रेरणा देता है। हमें अपने अंदर जागृत होने का जज्बा पैदा करना होगा।
विज्ञापन
यह बात राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर डा. अरविंद सिंह ने कही। गुरुवार को तिलक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा रिंकी दीक्षित ने इतनी शक्ति हमें दे न दाता.. मन का विश्वास कमजोर हो न... जैसे प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डा. अरविंद सिंह ने सभी को एनएसएस के बारे में बताया। कालेज के छात्र-छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्य और स्वयंसेवियों के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस छात्रा दीपिका ने अपने दो वर्षो के अनुभव को साथियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. अरविंद ने सभी को स्वयं सेवकों के अनुशासन, संकल्प और एक जुटता के बारे में बताया। कार्यक्रम समापन पर छात्राओँ ने- हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब एक दिन...गीत प्रस्तुत किया
इस अवसर पर अभिषेक कुमार, सुभाष चंद्र दीवान, लक्ष्मीनारायण, दीपिका, अरविंद कुमार, अवनीश कुमार, मोहित गुप्ता, मनोहर लाल, अनूप कुमार, स्वाती पांडेय, शीला कुमारी, सरिता, ओमकार, पुष्पा, लक्ष्मी, अवनीश चौहान, आंचल भदौरिया, बबली, प्रीति, सुरजीत सिंह, माला कुमारी, शालिनी, निधि पोरवाल आदि स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।