{"_id":"572b90944f1c1b6a785ccfe4","slug":"now-will-not-jam-at-the-toll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टोल पर नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टोल पर नहीं लगेगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
Updated Thu, 05 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर ई फास्ट टैग का परीक्षण करते एनएचएआई के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया) ई-फास्ट टैग द्वारा मानव रहित बूथों से वाहनों को निकालने का नया सिस्टम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जारी कर दिया है। जिसमें फास्ट टैग लगे वाहनों को बूथ पर लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीन वाहन को देखते ही बैरियर को उठा देगी और वाहन बिना समय गंवाए निकल जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के व्यस्ततम हाईवे पर बने चकेरी से इटावा अनन्तराम टोल प्लाजा पर गुरुवार को ई-फास्ट टैग को वाहन पर लगाकर विधिवत मानव रहित बूथ से वाहन निकालने का परीक्षण किया गया। टोल प्लजा अनन्तराम के मैनेजर सत्यवीर यादव ने बताया कि वाहनों पर ये टैग लगाने की प्रक्रिया में एनएचआई ने कई बैंकों से अनुबंध किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में आईसीआइसीआई बैंक से एग्रीमेंट हुआ है जो टोल पर अपना कैंप लगाकर वाहन स्वामियों को टैग उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा वाहन स्वामी बैंकों से भी टैग प्राप्त कर सकते हैं । टैग लगी गाड़ी के निकलने के बाद वाहन स्वामी के मोबाइल पर मैसेज द्वारा सूचित किया जाएगा कि कितना पैसा किस टोल प्लाजा पर कटा है ।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी बताया कि ई-फास्ट टैग लगे वाहनों को दस प्रतिशत की छूट भी मिलेगी जो उनके खाते में सब्सिडी के रूप में वापस आएगी। इस मौके पर एनएचएआई प्रतिनिधि उमेश चन्द्र पटेल, बाराजोड़ टोल प्लाजा के मैनेजर मनोज शर्मा सहित एनएचआई, टोल प्लाजा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।