फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now the mandi samiti campus auraiya Festival

अब मंडी परिसर में होगा औरैया महोत्सव

Wed, 07 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 07 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now the mandi samiti campus auraiya Festival

ना-  ना और हां-हां के बीच औरैया महोत्सव के आयोजन का मंडी समिति परिसर में कराने को आखिर प्रशासन ने हरी झंडी दे दी। आयोजन स्थल तय होने के बाद नरोत्तमपुर में आयोजन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन


वहीं औरैया महोत्सव को भव्यता से आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने ओएसई को भी प्रायोजक नामित कर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

सोमवार को औरैया महोत्सव के आयोजन स्थल के रूप में चयनित किए गए ग्राम नरोत्तमपुर में अधिक दूरी व नुकसान का हवाला देकर ठेकेदार द्वारा दुकानें लगाने से इंकार दिए जाने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


खबर के बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने आनन-फानन में नरोत्तमपुर के स्थान पर कृषि उत्पादन परिसर में औरैया महोत्सव के आयोजन पर फाइनल मोहर लगाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप की विदाई के बाद जिला प्रशासन औरैया महोत्सव आयोजन में कार्यक्रम कराने की भूमिका तैयार करता रहा।

इस क्रम में चयनित की गई मंडी समिति परिसर की भूमि का एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने स्थलीय परीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार ने भी आयोजन स्थल को लेकर सहमति जताते हुए दुकानों को स्थापित कराने के लिए खाखा तैयार किया।
 
आयोजन स्थल पर निर्णय हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने महोत्सव में सैंफई की तर्ज पर छोटे पर्दे के कलाकारों से कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए गैल व एनटीपीसी को तो जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं एनएच टू पर सिक्स लेन परियोजना का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियर्स कंपनी को भी महोत्सव में एक रात के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजन कराने हेतु प्रायोजक नामित किया है।

 
औरैया महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्थल पर डीएम की सहमति मिल जाने पर काफी उलझनें सुलझ गई हैं। अब पूरा ध्यान महोत्सव को भव्यता से संपन्न कराने पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed