{"_id":"2d9c4363698cbe6e09789ade109529bb","slug":"now-jagmgaaga-city-of-lights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर के प्रमुख मार्ग दूधिया रोशनी से रोशन होंगे। शहर के यमुना रोड पर एलईडी लाइटें लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से पानी टंकी की साफ-सफाई किए जाने का काम शुरू हो गया है।
दिबियापुर रोड, इटावा रोड, कानपुर रोड व यमुना रोड पर एलईडी लगाए जाने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। शनिवार को यमुना रोड पर एलईडी लाइटें लगाए जाने का काम देर रात तक जारी रहा।
वहीं शहर के आवास विकास कालोनी स्थित पानी टंकी की सफाई का काम भी शुरू हो चुका है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के लिए पालिका प्रशासन तैयारी कर चुका है। एलईडी लाइटें लग जाने से शहर की गलियां जगमग होंगी। इसके अलावा कानपुर रोड, दिबियापुर रोड पर एलईडी लाइटें लगवाए जाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ राधा तिवारी ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से एलईडी लाइटें लगवाए जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास किया जा चुका है। पालिका में एलईडी लाइटें मंगवाई जा चुकी हैं। लाइटें लगवाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरा शहर एलईडी लाइटों से जगमग होगा।
ठेकेदारों की मनमानी, पड़ सकती है भारी- औरैया। नगर पालिका में ठेकेदारों की मनमानी पालिका प्रशासन पर भारी पड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो एलईडी खरीद से लेकर उन्हें लगवाए जाने का काम ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। बजट के अनुरूप ठेकेदार सस्ते दामों की एलईडी खरीद कर लगवा रहे हैं।