फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now Abhyudaya coaching will be organized at tehsil level

Auraiya News: अब तहसील स्तर पर लगेंगी अभ्युदय कोचिंग

Tue, 27 Feb 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now Abhyudaya coaching will be organized at tehsil level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जरूरतमंद अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने वाली अभ्युदय योजना जिले में अपना दायरा बढ़ाने जा रही है। अभ्युदय कोचिंग अब अजीतमल व बिधूना तहसील स्तर पर भी संचालित होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग में सुबह के समय एक बैच में 70 के करीब अभ्यर्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। पिछले दिनों अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से सरकारी सेवाओं में दो अभ्यर्थियों का चयन हो जाने के बाद योजना को जिले की दो अन्य तहसीलों में विस्तार देने पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए तहसील स्तर पर निशुल्क कोचिंग व लाइब्रेरी की सुविधा देने को लेकर समाज कल्याण विभाग से योजना के कोऑर्डिनेटर ने रूपरेखा तैयार करना शुरू किया है। इसके पहले चरण में स्कूलों को चिह्नित किया जाना है। जहां कोचिंग संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही शिक्षकों को भी तलाशा जा रहा है। मार्च माह में यह कवायद पूरी हो जाने की उम्मीद है। अजीतमल व बिधूना में कोचिंग क्लास शुरू हो जाने की स्थिति में काफी संख्या में जरूरतमंद अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बोले जिम्मेदार----
तहसील स्तर पर निशुल्क कोचिंग देने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। स्कूलों का चयन किया जा रहा है। मार्च माह के अंत तक जिले में दो और जगह अभ्युदय कोचिंग शुरू हो जाने की उम्मीद है। ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद अभ्यर्थी इसका लाभ लेकर नौकरी पा सकेंगे।
-शोभित द्विवेदी, अभ्युदय योजना जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed