फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice given in schools, still not improving in auraiya

औरैया: स्कूलों में जाकर दिया नोटिस, फिर भी नहीं कर रहे सुधार

Thu, 05 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice given in schools, still not improving in auraiya
देवकली चौकी पर वाहनों की चेकिंग करती पीटीओ रेहाना बानों - फोटो : AURAIYA
औरैया। स्कूलों में चलने वाले वाहनों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी मानकों को पूरा न करने वाले वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस भेजा गया। लेकिन सुधार न किए जाने पर परिवहन विभाग ने टीम गठित कर स्कूलों में जाकर नोटिस दिया है। सुधार न होने पर जिले के 36 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने परिवहन विभाग को वाहनों खासकर स्कूलों में चलने वाले वाहनों के लिए निर्देश जारी किए है। इनका अनुपालन न करने वाले वाहनों का पंजीयन कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके चलते परिवहन विभाग द्वारा टीम बनाकर स्कूलों में जाकर वाहनों को चेक कर उन्हें निर्देश देना है कि निर्धारित 26 मानकों को पूरा करें। पीटीओ रेहाना बानों ने बताया कि अभी सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी 26 मानकों में तीन मानक सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस व सीट बेल्ट में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

इनके न होने पर वाहनों का चालान नहीं किया जाएगा। लेकिन अन्य मानकों को पूरा करना होगा। बताया कि इससे पहले भी जिले के सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर स्कूलों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस कार्यालय में आकर चेक कराने को कहा गया था। उनके द्वारा निर्देशों का पालन न करने पर टीम गठित कर स्कूलों में जाकर वाहन चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नोटिस देकर वाहनों को मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। बताया कि रोड पर चेकिंग के दौरान 36 स्कूली वाहन बच्चों को मानक से अधिक बैठाए मिले हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।

एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का मानकों को जो स्कूली वाहन पूरा नहीं करते है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। अगर तय समय में मानकों को पूरा नहीं किया गया तो उन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद अगर उन वाहनों से कोई घटना होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed