फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officer realizes test installment plan

निरीक्षण कर परखी आसान किस्त योजना की प्रगति की हकीकत

Sat, 21 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer realizes test installment plan
फोटो20एयूआरपी 09-दिबियापुर में आयोजित शिविर का जायजा लेते अधीक्षण अभियंता आगरा बीके सिंह साथ में ए? - फोटो : AURAIYA
औरैया। बिजली विभाग की ओर से जिले में चलाई जा रही आसान किस्त योजना अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। हालत यह है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में औरैया जिला सबसे निचले पायदान पर है। शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण केंद्र के अधीक्षण अभियंता/ नोडल अधिकारी ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की साथ ही अधिकारियों के पेच कसे।
विज्ञापन

जिले के शहरी व ग्रामीणांचल के चार किलोवॉट तक के घरेलू बिजली बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना शुरू की गई है। शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता/नोडल अधिकारी औरैया बीके सिंह ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान औरैया को सबसे निचले पायदान पर पाया। जिस पर उन्होंने बिजली अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। इस संबंध में नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि उनकी ओर से की गई समीक्षा में जिले की हालत सबसे निचले पायदान पर है। जिम्मेदार अधिकारी काम करने में कोताही बरत रहे हैं। इसकी रिपोर्ट एमडी आगरा को सौंपी जाएगी। कहा कि जिले में अभी 50 प्रतिशत तक ही बकायेदारों का पंजीकरण कराया जा सका है। उन्हें जानकारी मिली है कि इस योजना पर बिजली विभाग के अधिकारी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

हालात यह है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में इस योजना की जानकारी उपभोक्ताओं के पास सही तरीके से नहीं पहुंच सकी है। बताया कि 42 हजार 400 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक जिले में लगभग 50 प्रतिशत उपभोक्ता ही अपना पंजीकरण करा सके हैं। इस दौरान उन्होंने औरैया के अलावा दिबियापुर, बिधूना आदि में संचालित कराए गए शिविरों की भी पड़ताल की। साथ ही अधिकारियों से निर्धारित तिथि 30 दिसंबर तक शत प्रतिशत पंजीकरण कराने को लेकर जुटने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान एक्सईएन मीटर भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed