{"_id":"7dbab34f2aec3f4bd201672212db616c","slug":"no-supply-in-transfarmer-from-one-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
नगर के किशनी रोड पर लगा ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा है। वहीं उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि फेस बदलने के नाम पर लाइनमैन सुविधा शुल्क मांगते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
किशनी रोड तहसील मार्ग पर सुविधा कांपलेक्स के पास रखे ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों की इसी अनदेखी का लाइनमैन फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं से केबिल बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने और कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा है।