फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No secretaries in 39 panchayats of Sahar; development work stalled.

Auraiya News: सहार की 39 पंचायतों में नहीं सचिव, विकास कार्य ठप

Fri, 03 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
No secretaries in 39 panchayats of Sahar; development work stalled.
सहार। दो जून को आठ सचिवों का अन्य विकास खंड में तबादला हो जाने के बाद सहार ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

19 कलस्टर में 14 ग्राम विकास अधिकारी कार्य कर रहे थे। अब सिर्फ छह सचिव ही व्यवस्था संभाले हुए हैं। इससे एक माह से प्रशासनिक कामकाज के साथ गांवों के विकास कार्य ठप हैं। वहीं, ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेजों और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक और पंचायतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक से आठ सचिवों को कार्यमुक्त करने के बाद से ही इन 39 ग्राम पंचायतों में किसी वैकल्पिक व्यवस्था या नए सचिव की तैनाती नहीं की गई। सचिव न होने से परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, और पेंशन संबंधी आवेदन पूरी तरह रुक गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य और गोशालाओं का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में पुरवा दानशाह, पुरवा खुते मदारी, पुरवा रावत, रामनगर, शाहबाजपुर, अघारा, अरियारी, बलिदासपुर, बरियारमऊ, बारूफपुर, बेलूपुर के लोग परेशान हैं। वहीं बहादुरपुर, भटौली फफूंद, धड़कन, गुलहरिया, हरबंशपुर, हरपुरा, हरतौली, ईंगुरा, जीवा सिरसानी, किचहिया गोपालपुर, लखनो को परेशानी हो रही है।
इसके अलावा नौगवा, नवीमोहन, परशू, पुरवा फकीरे, पुरवा बले, सबलपुर, सौथरा, सूखमपुर, ताजपुर छौक, ठाकुर गांव, ढिकियापुर, तिलकपुर, बिझाई और याकूबपुर ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे से छोटे काम के लिए उन्हें कई दिनों तक भटकना पड़ रहा है।
---
ब्लॉक स्तर से सचिवों की कमी और खाली पदों को भरने के संबंध में शासन और संबंधित विभाग को तैनाती का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। जैसे ही उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलेगी, कार्यभार संभाल लिया जाएगा। -राज नारायण पांडेय, बीडीओ

---
मामला संज्ञान में आया है। अगर इतनी बड़ी संख्या में पंचायतों के काम रुके हुए हैं तो जल्द इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की वैकल्पिक या स्थायी तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - नीरज प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed