{"_id":"613e44698ebc3e32763af958","slug":"no-repairing-of-faffond-auraiya-marg-auraiya-news-knp6517969142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में होता भर जाता गड्डा और बन जाती सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में होता भर जाता गड्डा और बन जाती सड़क
विज्ञापन
हादसे से बचने के लिए टेंकर निकलने का इंतजार करते बाइक सवार
- फोटो : AURAIYA
औरैया। पढ़ीन के पास धंसे औरैया-फफूंद मार्ग की मरम्मत न कराने से लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों में यदि यह मार्ग होता तो अब तक मार्ग बन जाता और गड्डा भी 24 घंटे में भर जाता। अधिकारियों को हादसे का इंतजार है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बजट का बहाना बना रहे हैं।
औरैया से फफूंद जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करोड़ों रुपये की लागत से लगभग आठ साल पहले शुरू हुआ था। औरैया-फफूंद मार्ग पर पढ़ीन पुल के निकट सड़क और पुल निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके कारण एक सप्ताह पहले पुल से पहले औरैया से फफूंद जाने वाली लेन पर मिट्टी खिसकने से 15 फीट का गड्ढा हो गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह 24 घंटे तक मौके पर रहकर लोगों को सचेत किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मिट्टी डलवाकर और बैरिकेडिंग लगाकर इतिश्री कर ली। पुल के समीप भी कई स्थानों पर सड़क के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण सड़क धंस रही है। लोग घायल भी हो रहे हैं। उन्होंने मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग की है।
लोगों ने बताई समस्या
अनिल तिवारी ने बताया कि सड़क धंसने से बमहौरी निवासी बाइक सवार युवक घायल हुआ था। उसे सीएचसी औरैया से सैफई रेफर किया गया था। सड़क की मरम्मत न हुई तो हादसे तय हैं।
विज्ञापन
अरविंद ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों में यह सड़क नहीं है। यदि प्राथमिकता वाले कार्यों में होती तो पुल का निर्माण छह महीने में हो जाता और गड्डा भरने के साथ ही सड़क की मरम्मत 24 घंटे में हो जाती।
किशन स्वरूप शर्मा ने बताया कि जिले के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें हादसे का इंतजार है। यदि जल्द गड्डे को नहीं भरा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी भूल चुके हैं।
रामकुमार पाल ने बताया कि जब तक पुल के दोनों ओर मिट्टी निकलने से नहीं रोका जाएगा, समस्या का समाधान नहीं होगा। कई स्थानों पर मिटट्ी निकल रही है। जिसके कारण अन्य जगहों पर भी सड़क धंसने की आशंका है।
संबंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार का भुगतान रुका है। जल्द ही गड्डे को भरा जाएगा और मिट्टी रोकने के इंतजाम भी किए जाएंगे। - अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता