फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No parking space, vehicles parked haphazardly

Auraiya News: पार्किंग का पता नहीं, आड़े-तिरछे खड़े होते वाहन

Sun, 11 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
No parking space, vehicles parked haphazardly
फफूंद रोड किनारे खड़े सवारी वाहन। - फोटो : फफूंद रोड किनारे खड़े सवारी वाहन।
दिबियापुर। कस्बे में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। चालक मनमाने तरीके से अपने वाहनों को दुकानों के सामने आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल ऑटो और ई-रिक्शा का भी है। उनका भी जहां मन आता है, वहां पर अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है।
कस्बे में बेहतर यातायात व्यवस्था देने को ओवरब्रिज बना है। नहर बाजार में पुल है। बावजूद इसके कस्बा जाम की दुश्वारी को झेल रहा है। इसके पीछे का कारण जहां-तहां वाहनों का खड़ा होना है। आड़े-तिरछे वाहन सड़क पर खड़े होने से आए दिन जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य फफूंद चौराहे पर पूरा दिन पुलिस का पहरा रहता है। दूसरी ओर थाने के पास भी यही समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed