{"_id":"61520e7f8ebc3e02db47a7e4","slug":"no-fogging-auraiya-news-knp6548670162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फागिग ठप, आर्य नगर में मच्छरों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फागिग ठप, आर्य नगर में मच्छरों का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डेंगू के बढ़ते मरीजों के बाद भी अधिकांश बस्तियों में फॉगिंग नहीं की जा रही है। जलभराव और गंदगी के बीच घरों के आसपास लार्वा पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं किया गया है।
जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 19 है। संचारी रोग अभियान के तहत कई विभागों की टीमें काम कर रहीं हैं। लेकिन टीमे सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। सुरान रोड स्थित आर्य नगर मोहल्ले की अधिकांश गलियों में जलभराव है। ठहरे पानी में लार्वा दिख रहे हैं। मुख्य मार्ग व गलियों में जमा गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी फैलने की आशंका से लोग परेशान हैं। कुछ ऐसी ही हालत आवास विकास कालोनी, नरायनपुर, महावीरगंज की गलियों की भी है। यहां न तो फॉगिंग की गई है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है।
धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरान रोड आर्य नगर की अधिकांश गलियों में महीनों से जलभराव है। काई जमने के साथ ही मच्छर भी पनप रहे हैं। यहां न तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है और न ही फॉगिंग की गई है।
विज्ञापन
शिवरतन सिंह ने बताया कि गलियों में व्याप्त गंदगी और जलभराव का मुख्य कारण जलनिकासी का सही इंतजाम न होना है। इस संबंध में शिकायतें की गईं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है।
संदीप कुमार ने बताया कि गलियों व कालोनियों की प्रतिदिन सफाई की जानी चाहिए। ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके। प्लाटों में गंदगी है। इनकी भी सफाई होनी चाहिए।
मिथलेश कुमारी ने बताया कि गलियों की सफाई न होने से गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।