फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no facalities in waiting room

गर्म टीनशेड के नीचे गर्मी से बेहाल यात्री करते बस का इंतजार

Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
no facalities in waiting room
औरैया। डिपो परिसर में सुविधाएं न होने से यात्री परेशान हैं। यहां प्रतीक्षालय में कुर्सियां कम हैं। पंखे खराब होने से यात्रियों को गर्म टिन शेड के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कोरोना काल में भी यहां लगी हैंड सैनिटाइजर मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन

कोरोन संक्रमण कम होने पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। परिवहन अधिकारी यात्रियों को सुविधाएं देने का दावा तो खूब करते हैं लेकिन हकीकत इससे अलग है। डिपो परिसर में बने प्रतीक्षालय में यात्रियों को भीषण गर्मी में बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। ठंडे पानी के लिए लगी दो मशीनों में एक खराब पड़ी है। गर्मी से परेशान यात्री पास में बने पेट्रोल पंप के आसपास या फिर डिपो के बाहर दुकानों पर छांव में खड़े होकर बसों का इंतजार करते दिखते हैं।
विज्ञापन

चारों ओर गंदगी का अंबार
डिपो के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। जलभराव और कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से यात्री परेशान हैं। वहीं बंदरों ने भी परेशान कर रखा है।
डिपो बहुत अच्छा चल रहा है। प्रतीक्षालय में लगे पंखे को कई बार दुरुस्त कराया गया। बंदर आएदिन तार तोड़ते हैं और टंकी भी खराब कर देते हैं। जल्द ही दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा। प्रतीक्षालय में कुर्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - आरएस चौधरी, एआरएम औरैया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed