{"_id":"690e38ae46d35fa9d4025817","slug":"nine-health-workers-were-not-found-during-the-inspection-of-chc-auraiya-news-c-211-1-aur1009-134119-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी के निरीक्षण में नहीं मिले नौ स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी के निरीक्षण में नहीं मिले नौ स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
औरैया। गुरुवर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें अस्पताल खुले मिले लेकिन नाै कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही वेतन रोका गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने गुरुवार रात जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी जगह आकस्मिक ड्यूटी में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में नाै कर्मी अनुपस्थित मिले।
केंद्र चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि बेड पर कलर कोड के अनुसार चादर बिछाएं और तकिया उपलब्ध रखें। चिकित्सालयों की नियमित साफ-सफाई कराने के लिए भी कहा गया।