{"_id":"5eb96cb88ebc3e90a24a6a9b","slug":"nine-bail-applications-disposed-of-on-the-second-day-auraiya-news-knp5596048197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद न्यायालय में दूसरे दिन नौ जमानत प्रार्थना पत्र निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद न्यायालय में दूसरे दिन नौ जमानत प्रार्थना पत्र निस्तारित
विज्ञापन
कचहरी में ई-मेेल के माध्यम से अर्जेंट मामलों की सुनवाई के दूसरे दिन छह न्यायालयों ने लंबित 25 जमानत प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए नौ मामले निस्तारित किए गए। शेष 16 जमानत प्रार्थना पत्रों में सुनवाई की अग्रिम तारीख तय की गई।
सोमवार को जनपद न्यायालय में ऑनलाइन अर्जेंट मामलों की सुनवाई के समय बाहर खासी गहमागहमी रही।
कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिंह व जिलाजज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार सोमवार को 11 पुराने लंबित जमानत प्रार्थना पत्र के अलावा ऑनलाइन 14 नए जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
जिनमें से नौ प्रार्थना पत्र निस्तारित हुए और 16 में अगली तारीख तय हुई। छह प्रार्थना पत्र ई-मेल से विभिन्न मामलों के आए। जनपद न्यायाधीश डॉ.दीपक स्वरूप सक्सेना ने एक आदेश जारी कर जमानत प्रार्थना पत्र प्रेषित करने का समय सुबह सात बजे से नौ बजे तक निर्धारित किया है।
विज्ञापन
इसके लिए ईमेल auraiyacourt@gmail.com निश्चित है। जिसकी सूचना कोई भी जनपद न्यायालय औरैया की अधिकारिक वेबसाइट https:/districts.ecourts.gov.in/auraiya से प्राप्त कर सकते है।
सोमवार को जनपद न्यायाधीश डा. दीप स्वरूप सक्सेना, एडीजे राजेश चौधरी, मीनू शर्मा, प्रथमकांत, कल्पना, सीजेएम डॉ. सुरेश कुमार ने न्यायिक कार्य किया। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा के अनुसार कचहरी खुलने की खबर से पुराने मुकदमों की तारीख लेने वाले काफी लोग चक्कर लगाते देखे गए।