{"_id":"ae22fc3578d25a7d91a737521642aeae","slug":"new-voters-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं को दिलाई शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अजीतमल
विज्ञापन
तहसील सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया गया। तहसीलदार ने करीब
60 नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए।
तहसीलदार कर्मचारियाें, बीएलओ सहित अन्य नए मतदाताआें को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। साथ ही ‘मतदाता होने पर हमें गर्व है’ लिखे स्टीकर लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रमेश चंद्र शुक्ला ने मतदाता जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बीएलओ, नए मतदाताओ के अलावा सुघर सिंह, रामचंद्र, जसवंत सिंह, राकेश माथुर, शिवसागर, दयानंद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।