{"_id":"65e8b1bcf085b02eec046e04","slug":"new-motor-and-starter-arrived-late-night-water-supply-restored-after-repair-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109403-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: देर रात आई नई मोटर व स्टार्टर, मरम्मत बाद बहाल हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: देर रात आई नई मोटर व स्टार्टर, मरम्मत बाद बहाल हुई जलापूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कस्बा के अंबेडकरनगर में बनी पानी की टंकी की में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप थी। मामले में मंगलवार को परेशान मोहल्लों के लोगों ने टंकी पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तुरंत इंतजाम कराए।
नई मोटर व स्टार्टर मंगवाते हुए बुधवार तड़के फिटिंग का काम पूरा किया गया। इसके बाद बहाल हुई जलापूर्ति को देख लोगों ने राहत की सांस ली। पांच दिन पूर्व शहर के अंबेडकरनगर मोहल्ला में स्थित पानी की टंकी की सप्लाई एकाएक बंद हो गई थी। इस पर नगर पंचायत की ओर से जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मोटर फुंक गई है।
स्टार्टर में भी दिक्कत पाई गई। चार दिन तक सप्लाई न आने पर मंगलवार को नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला आंबेडकर नगर, गांधीनगर, आजादनगर, आर्यनगर, सूर्यनगर तथा राजीवनगर आदि वार्डों में रहने वाले परिवारों में गुस्सा फूटा। मंगलवार सुबह लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी व डब्बे लेकर पानी की टंकी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। मामले में देर रात नई मोटर मंगवाई गई। स्टार्टर से लेकर अन्य जरूरी उपकरण मंगवाते हुए मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। तड़के काम के पूरा होते ही सप्लाई बहाल की गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी रामौतार ने बताया कि टंकी से जलापूर्ति को बहाल करा दिया गया है। जरूरी उपकरण मंगवाते हुए खामियों को दूर करा दिया गया है।