{"_id":"69b3fd3ec477f457e10fa8b4","slug":"nephew-injured-in-accident-dies-during-treatmentnephew-injured-in-accident-dies-during-treatment-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1454103-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हादसे में घायल भतीजे की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हादसे में घायल भतीजे की इलाज के दौरान मौत
Fri, 13 Mar 2026 05:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। तेरहवीं संस्कार के कार्ड बांटने जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए भतीजे की देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसा अयाना थाना क्षेत्र के गांव जुहीखा स्थित यमुना पुल के पास हुआ था। इसमें चाचा-भतीजे घायल हो गए थे।
मध्य प्रदेश स्थित भिंड जिले के गांव उमरी निवासी दीपचंद्र (27) अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू (22) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर आ रहे थे। गांव जुहीखा स्थित यमुना पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी अयाना ले आई। यहां, डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए गांव चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात सोनू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल आए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय टड़वा निवासी दीपचंद्र के बहनोई सुनील ने बताया कि दीपचंद्र के बाबा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके त्रियोदशी संस्कार के लिए दोनों बाइक से रिश्तेदारों को कार्ड देने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवां निवासी रिश्तेदार के यहां कार्ड देने के बाद शाम को उसके घर सराय टड़वा आने के लिए निकले थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।