फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence on life may train suffer

जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही

Thu, 12 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 12 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence on life may train suffer

अक्सर ट्रेनों में स्टंटमैन की तरह चढ़ने और उतरने वाले यात्री दिख जाते हैं। ऐसे मामलों में प्राय: देखा जाता है कि चढ़ती ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने की कोशिश करने वाले लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन


रेलकर्मियों का कहना है कि यात्रियों को इस दिशा में कई बार जागरूक किया गया, लेकिन यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

यात्रियों द्वारा लापरवाही में चलती ट्रेन पर चढ़ने व उतरने की बानगी रेलवे स्टेशन पर देखने को अक्सर ही मिल जाती है। ट्रेनों के पायदान पर बैठकर यात्रा करना। चलती ट्रेनों में दौड़कर चढ़ना एवं उतरना, दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करना आदि लापरवाही यात्रियों की ओर से करना युवाओं की आदत में शुमार हो गया है।
विज्ञापन


यही लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है। यही नहीं कई बार महिला यात्री चलती ट्रेन में ट्रेन की गति की दिशा के विपरीत उतरने का प्रयास करती हैं और गिरकर चुटहिल हो जातीं हैं। दैनिक यात्री इस ओर खासी लापरवाही बरतते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियम- कोच के पायदान पर यात्रा करने पर आरपीएफ द्वारा रेलवे एक्ट की धारा 156 में यात्री को निरुद्ध कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है। मजिस्ट्रेट की ओर से 500 रुपये जुर्माना या तीन माह के कारावास या फिर दोनों की सजा सुनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed