फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in the cowshed is taking the lives of the voiceless, the responsible unknown

Auraiya News: गोशाला में लापरवाही ले रही बेजुबानों की जान, जिम्मेदार अनजान

Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the cowshed is taking the lives of the voiceless, the responsible unknown
रुरुगंज। जिम्मेदारों की अनदेखी बेजुबानों पर भारी पड़ रही है। देखरेख में होने वाली लापरवाही उनकी गिरती स्वास्थ्य की वजह बन रही है। इसी वजह कर उनकी जान भी जा रही है। पिछले एक महीने में चार गोवंश दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन



बिधूना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पीताराम रुरुगंज में गोशाला में गोवंश की संख्या 94 है। मवेशी को भरपेट चारा भी नसीब नहीं हो रहा है, जिससे उनकी हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उन्हें सुखी मक्का की कर्बी खिलाया जा रहा है। ऐसी हालत में गोशाला में मवेशी आए दिन दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कई दिनों से बीमार एक गोवंश ने रविवार को दम तोड़ दिया। शाम को मृत गोवंश को खींच कर गोशाला के पास एक गड्ढे में दबा दिया गया। गांव के शिवम कुमार, छोटे सिंह, मुकेश कुमार ने बताया कि गोशाला में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बीमार मवेशी का उपचार ठीक से नहीं हो पा रहा है। इस गोशाला में पिछले एक माह में करीब छह गोवंश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
गोशाला में बीमार पड़े गोवंश की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो डॉक्टरों की टीम को भेज कर इलाज कराया जाएगा। - आरएन पांडेय, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed