फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   navratra

अष्टमी पर गूंजे महागौरी के जयकारे

Wed, 21 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 21 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
navratra
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की। मंदिरों में सुबह से ही मां के जयकारे लगने लगे। नवरात्र की अष्टमी को मंदिरों में झांकियां सजाई गई। इसके अलावा शहर में जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र में आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा होती है। बुधवार को शहर के आर्यनगर में स्थित काली माता मंदिर, नारायनपुर स्थित महामाई मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित मां जगदंबे माता मंदिर, बनारसीदास मोहाल स्थित प्राचीन कालीन बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर व मां मंगलाकाली मंदिर में सुबह से पूजा का दौर शुरू हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन महिलाओं ने मां महागौरी को चुनरी भेंट की। देवी मंदिरों में मैया का भव्य श्रृंगार किया गया। शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में देवी मां की झांकी भव्य तरीके से सजाई गई। देवी भक्तों ने नवरात्र की आठवें दिन पर पहले अपने अपने घरों में हवन पूजन करने के बाद मंदिरों में जाकर महागौरी की पूजा अर्चना की। वहीं घरों में पूजा करने के बाद कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वहीं शहर के ओमनगर मोहल्ले में स्थापित दुर्गा मूर्ति की भी देवी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंगलवार को विशाल देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी कलाकारों ने देवी गीत गाकर भक्तों को रातभर जागने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भोलू लक्ष्यकार, सोनी, अरुण, छोटू, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे। नवरात्र पर शहर के ब्रह्मनगर मोहल्ले में जगराते का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने देवी व भोलेनाथ का रूप रखकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालरात्रि में 12 बजे हुआ मैया का स्नान
औरैया। मंगलवार को नवरात्र की सत्तमी पर शहर के आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर एवं बड़ी माता मंदिर में ठीक 12 बजे कालरात्रि पर मां दुर्गा को दूध से स्नान कराया गया। इसके बाद प्रसाद बनाकर सभी देवी भक्तों को वितरित किया गया। मैय्या का स्नान होते ही मंदिर में जयकारे गूंजने लगे।


झंडा, जवारे चढ़ाने के लिए जुटी भीड़
औरैया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को शहर के मंगलाकाली मंदिर में आज देवी भक्तों ने मइया को मनाने के लिए झंडा व जवारे भी चढ़ाए। साथ ही बैंडवाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed