{"_id":"6491fb6c5c282e08930477c4","slug":"murder-accused-arrested-in-encounter-auraiya-news-c-12-1-296336-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी-31-पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रबल प्रताप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बेला थाना क्षेत्र में सोमवार रात 12 बजे के करीब पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को पकड़ने के लिए सहायल रोड कटरा बस्ती में चेकिंग की। आरोपी ने पुलिस कर्मियों को देखते ही तमंचे से फायर किया। इसके बाद बचते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की गई।
याकूबपुर निवासी शिक्षक मेघनाथ सिंह पर करीब एक सप्ताह पूर्व बेला कस्बा के सहायल रोड निवासी प्रबल प्रताप ने जानलेवा हमला किया था। धारदार हथियार से शिक्षक को बेरहमी से पीटा। इस मामले का मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
सोमवार रात 12 बजे के करीब बेला कस्बा के कटरा मोहल्ला स्थित पानी की टंकी पास आरोपी के होने की खबर मिली। इस पर पुलिस ने दबिश दी। यहां आरोपी बाइक से निकल रहा था। पुलिस कर्मियों को देखते ही आरोपी ने तमंचा से एक राउंड फायर कर दिया। खुद को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने घेरेबंदी करते हुए प्रबल प्रताप को पकड़ लिया। बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपी प्रबल प्रताप सिंह पर चार से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
आए दिन मारपीट की घटनाओं में उसकी संलिप्तता रहती है। दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया। गनीमत रही कि उसे समय रहते पकड़ लिया गया। एक तमंचा व कारतूस समेत बाइक बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।