फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Municipal worker scorched by electrocution

Auraiya News: करंट की चपेट में आकर पालिका कर्मी झुलसा

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker scorched by electrocution
औरैया। आवास विकास परिषद में पोल की खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय पालिका का एक कर्मचारी करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के बिजली विभाग में आउट सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत अजय कुमार (26) गुरुवार दोपहर आवास विकास परिषद स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहा था। इसी बीच अचानक से उसे तेज करंट का झटका लगा और नीचे आ गिरा। इससे उसे सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। पालिका अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, जेई पीपी सिंह, समाजसेवी लालजी शुक्ला व अन्य पालिका कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed