फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Municipal, elections, candidates, auraiya, auraiya news

Auraiya News: नौ लाख खर्च कर सकेंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Tue, 11 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal, elections, candidates, auraiya, auraiya news
औरैया। नगरीय निकाय के चुनाव में आयोग की ओर से प्रत्याशियों के खर्च का निर्धारण कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव में निर्धारित से अधिक खर्च करने पर आयोग की ओर से निर्वाचन रद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका (औरैया) व छह नगर पंचायत (अजीतमल-बाबरपुर, अटसू, फफूंद, बिधूना, अछल्दा, दिबियापुर) हैं। जिले के सभी निकायों में पदवार आरक्षण अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुटा है। निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता व स्टेटिक टीम का गठन हो चुका है। चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभित करने के साथ प्रचार-प्रसार में उम्मीदवारों की ओर से धन खर्च किया जाता है।
विज्ञापन




ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचन खर्च का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग की ओर से नगर पालिका का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अधिकतम नौ लाख रुपये प्रचार-प्रसार समेत अन्य निर्वाचन कार्य पर खर्च कर सकेंगे। पालिका परिषद के 25 वार्ड के सभासद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी दो लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपये वहीं, नगर पंचायत सभासद पद के प्रत्याशी 50 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाना होगा खर्च का रजिस्टर
चुनाव खर्च की निगरानी उड़नदस्ता के साथ व्यय परीक्षक टीम करेगी। चुनाव के दौरान प्रत्याशी को खर्च किए गए राशि का मदवार विवरण रजिस्टर में अंकित करते हुए नामित सदस्य से प्रमाणित कराना होगा। निर्धारित से अधिक धनराशि खर्च करने में उम्मीदवार के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन
आयोग की ओर से निर्धारित धनराशि के अनुसार उम्मीदवारों को खर्च की अनुमति होगी। उम्मीदवारों के खर्च की निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। - महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed