फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Municipal claims exposed: a massive pile of garbage has accumulated at Devkali Crossing.

Auraiya News: पालिका के दावे साफ, देवकली चौराहे पर लगा कूड़े का अंबार

Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal claims exposed: a massive pile of garbage has accumulated at Devkali Crossing.
फोटो-4- देवकली चौराहे के पास हाईवे की सर्विस लेन किनारे डंप कूड़ा व मवेशी। संवाद
औरैया। शहर को साफ-सुथरा बनाने और स्वच्छता अभियान चलाने के नगर पालिका प्रशासन के बड़े-बड़े दावे जमीनी धरातल पर हवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि शहर के मुख्य मार्गों में शुमार देवकली बाईपास से कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। रोजाना यही स्थिति हाईवे की सर्विस रोड पर भी देखने को मिलती है, जहां जगह-जगह कचरे के पहाड़ खड़े हैं।
देवकली बाईपास पर कानपुर हाईवे के किनारे लगे कचरे के ढेरों पर हर वक्त आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है, इससे गंदगी और ज्यादा फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जब भी जेसीबी मशीन से नाले की सफाई कराई जाती है, तो मलबे और सिल्ट को निकालकर सड़क किनारे ही डाल दिया जाता है। बाद में इस कूड़े को उठाने कोई नहीं आता। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उधर, दयालपुर अंडरपास के सामने नाला खोदाई की मिट्टी भी अबतक नहीं हटाई गई। एनएचएआई के मेंटीनेंस मैनेजर उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सर्विस लेन पर कूड़ा डालना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस लापरवाही के संबंध में नगर पालिका को कई बार लिखित में पत्राचार भी किया जा चुका है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कहीं भी ऐसी अव्यवस्था नहीं है। यदि होती है तो उसे दिखवाकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। कोई सफाई कर्मी यदि सर्विस लेन पर कूड़ा डालता है तो उसे हिदायत दी जाएगी। - अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

फोटो-4- देवकली चौराहे के पास हाईवे की सर्विस लेन किनारे डंप कूड़ा व मवेशी। संवाद

फोटो-4- देवकली चौराहे के पास हाईवे की सर्विस लेन किनारे डंप कूड़ा व मवेशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed