{"_id":"edd77eb998b4f833dd66f9f70064b072","slug":"mp-s-lack-strapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांसद की बेरुखी का रोना रोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की बेरुखी का रोना रोया
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सदस्यता प्रभारी सुव्रत पाठक, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रवास के दौरान प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों का अपने सांसद अशोक दोहरे की बेरुखी का दर्द पदाधिकारियों के सामने छलक पड़ा।
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई बैठक में संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर से लगातार तीन दिनों तक सघन अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाएं।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों से कहा कि वह पूरे मन से अभियान में जुटें। जिला सदस्यता प्रभारी सुव्रत पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता थोड़ा और प्रयास कर लें तो औरैया जिला प्रदेश में सांगठनिक तौर पर अव्वल हो सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने गांवों में चौपाल लगा सदस्यता अभियान चलाने को कहा। इस बीच भाजपा नेता अरविंद तिवारी अप्पू ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद अशोक दोहरे क्षेत्र में नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता की खरी खोटी सुननी पड़ रही है।
जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरीश तिवारी, अनीता दीक्षित, लाखन सिंह राजपूत, अजय सिंह चौहान,
शिव सिंह भारती, सर्वेश भदौरिया, असित पांडेय, नगर अध्यक्ष सर्वेश भदौरिया समेत खासी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।