फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother accuses nine people of murdering her son

Auraiya News: मां ने नौ लोगों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 07:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mother accuses nine people of murdering her son
बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के गांव घसारा के पास घाटमपुर पुलिया समीप शुक्रवार सुबह धान के खेत में मिले युवक के शव ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए नौ नामजद लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस रिपोर्ट में खास बात यह सामने आई है कि साथी पर चली गोली का युवक प्रत्यक्षदर्शी थाए जिसे हमलावरों ने रास्ते से हटाया है।
विज्ञापन

गांव आशा निवासी मृतक प्रशांत उर्फ शिवा की मां प्रतिभा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 24 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे के करीब उसका बेटा शिवा अपने दोस्त विपिन यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में रजनेश, रौकी, सुखानी व राहुल ने विपिन यादव को गोली मार दी थी। किसी तरह से शिवा मौके से भाग निकला था। घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने की वजह से विपक्षी लगातार मुंह बंद करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

तहरीर में खास बात यह सामने आई कि विपिन पर फायर झोंकने वाले आरोपी घटना की रात 11 बजे के करीब उनके घर आए। रजनेश, रौकी, सुखानी व राहुल अपने साथियों गांव गौतला निवासी जयकेश, सुखदेव, गौतम व बलवीर को भी साथ लाए। शिवा को जबरन घर से ले जाने लगे। ग्रामीण बचाते इससे पहले ही आरोपी उसे अपहरण कर ले गए। वहीं, रात में बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आदार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
आरोपियों का हौसला देखिए हवाई फायरिंग के साथ अपहरण कर युवक को मार डाला
बिधूना। 24 सितंबर की शाम साढ़े आठ बजे जब विपिन यादव व शिवा पर जब आरोपियों ने फायर किया तो विपिन लहूलुहान हो गया। जान बचाकर शिवा मौके से भाग निकला। विपिन के दर्ज हुए मुकदमे के अनुसार आरोपियों ने घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी की थी। शिवा की मां की तहरीर के अनुसार बेटे को घटना के बाद रात 11 बजे के करीब आरोपियों ने उसे घर से उठा लिया। वहीं घाटमपुर पुलिया के पास ले जाकर गोली मार दी गई।
भले ही विपिन यादव पुलिस की डायरी में हिस्ट्रीशीटर हो लेकिन विपिन और उसके साथी शिवा के साथ वारदात करने वाले आरोपियों का हौसला सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। उनकी इस हरकत में पुलिसिंग व्यवस्था को भी ताक पर रखा गया। 24 सितंबर की रात जब घटना हुई थी, तब से पुलिस आरोपियों की खाक छान रही हैं जबकि शिवा की मां प्रतिभा देवी की तहरीर के मुताबिक आरोपी गोलीबारी के बाद गांव भी पहुंचे थे। कहीं न कहीं पुलिस की चौकसी पर यह घटना सवाल खड़े कर रही है।

------------------------------------
आरोपियों ने गोलियों से शिवा का सीना किया छलनी
शुक्रवार को शिवा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, देर शाम आई शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा के सीने में गोलियां लगने की बात सामने आई। अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शिवा के सीने में गोलियां लगने की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
अंतिम संस्कार में भाई नहीं हो सका शामिल



बिधूना। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शिवा का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पिता परशुराम ने शव को मुखाग्नि दी। उसका बड़ा भाई शिवम अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की सूचना पर वह घर के लिए निकला। लेकिन वो देर रात तक गांव पहुंचा। ऐसे में शिवा काफी शिवम अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed