फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monkey Menace: Monkeys biting 10-12 people daily in the city.

बंदरों का आतंक: शहर में रोजाना 10-12 लोगों को काट रहे बंदर

Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Monkey Menace: Monkeys biting 10-12 people daily in the city.
बंदर काटने वाले मरीज को इंजेक्शन लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : 1
औरैया। शहर समेत जिले में बंदरों की दहशत चरम पर है। गलियों और छतों पर बंदरों का झुंड रहता है, इससे राहगीरों और बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है। स्थिति यह है कि रोजाना 10 से 12 लोगों को बंदर काट रहे हैं। इनके हमले से घायल लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था, इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। हालांकि टेंडर की तीन माह पहले समय सीमा समाप्त होते ही अभियान ठप हो गया। इसके चलते बंदरों का आतंक दोबारा बढ़ गया है। अधिकारियों की खींचतान के बीच आम जनता पिस रही है। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता का कहना है कि अब बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग को सौंप दिया गया है, जबकि वन विभाग प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

--------
माहवार पीड़ित मरीजों का आंकड़ा
जनवरी: 50
फरवरी: 72
मार्च: 59
अप्रैल: 24
मई: 57
जून: 47
जुलाई: 39
-------
वर्जन
अस्पताल में बंदरों के काटने से घायल मरीज लगातार आ रहे हैं। अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता है। जो भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, उन्हें उचित इलाज और वैक्सीन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed